झारखंडब्रेकिंग

चाईबास में IED ब्लास्ट में SI शहीद, अस्पताल में चल रहा था इलाज

Share
Share
Khabar365news

चाईबासा : चाईबासा जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र में शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट की घटना सामने आई है। इस विस्फोट में दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके रांची लाया गया, जहां उन्हें राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सीआरपीएफ 193 बटालियन के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल की मौत हो गई। वहीं, हेड कॉन्स्टेबल पार्थ प्रतिम डे भी घायल हुए हैं।

सारंडा के जंगल में नक्सलियों की सक्रियता
सारंडा जंगल में नक्सली कमांडर अपने दस्तों के साथ सक्रिय हैं और उन्होंने जगह-जगह आईईडी बिछा रखे हैं, जिन पर पैर पड़ते ही या हल्का प्रेशर बनते ही विस्फोट हो जाता है। इन विस्फोटों में अब तक कई जवानों की जान जा चुकी है। सुरक्षाबल लगातार इस क्षेत्र में अभियान चला रहे हैं और लगभग हर दिन आईईडी बरामद किए जा रहे हैं। इस दौरान कई नक्सल डंप को भी ध्वस्त किया गया है। सारंडा जंगल एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, जहां नक्सली गतिविधियां लगातार हो रही हैं। सुरक्षाबल इस क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रखे हुए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandझारखंड

वरिष्ठ मंत्रियों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता : प्रदीप सिन्हा 

Khabar365newsभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रदेश कार्यालय में...