झारखंडब्रेकिंग

शहर के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर प्रशासन की कड़ी नजर, कानून तोड़नेवालों पर यूं कसेगा शिकंजा 

Share
Share
Khabar365news

रांची : उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आज जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक की गई। बैठक के दौरान समिति द्वारा अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन, रिन्यूअल, संस्थानों को मशीन के फॉर्म-B में एंट्री, चिकित्सकों की जॉइनिंग एवं USG मशीन खरीदने एवं  प्रचार-प्रसार पर विचार-विमर्श किया गया। अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन और  रिन्यूअल के लिए प्राप्त अभ्यावेदनों पर विचार-विमर्श करते हुए समिति द्वारा 08 सेंटर के रजिस्ट्रेशन एवं अल्ट्रासॉउन्ड का निबंधन नवीकरण कर कुल- 06 की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त बैठक में समिति द्वारा 08 संस्थानों को मशीन के फॉर्म-B में एंट्री एवं सर्टिफिकेट जांच के बाद कुल-19 चिकित्सकों का ज्वाइनिंग का अनुमोदन प्रदान किया गया।

बैठक के दौरान उपविकास आयुक्त  दिनेश कुमार यादव ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के निरीक्षण को लेकर आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेंटर का निश्चित समय अंतराल पर निरीक्षण करें और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियम संगत कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में सिविल सर्जन, डॉ. प्रभात कुमार, समिति सदस्य, डॉ. वंदिता, डॉ. एस. बास्की एवं मजिस्ट्रेट मती अमृता खाका, NGO के प्रतिनिधि, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ),  प्रवीण कुमार सिंह, सहित अन्य सदस्य एवं PC & PNDT को-ऑर्डिनेटर राकेश कुमार राय उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...