झारखंडब्रेकिंग

तेज बारिश व ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त, फसलों को भारी नुकसान

Share
Share
Khabar365news

रांची : शाम चार बजे अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई. करीब 20 मिनट तक हुई ओलावृष्टि ने पूरे शहर को सफेद चादर में लपेट दिया. सड़कें जलमग्न हो गईं और नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा. इस दौरान कर्बला चौक, मारवाडी कॉलेज रोड, सेवासदन रोड व मधुकम में सड़क पर पानी भर गया. क्योंकि नाली जाम था. इससे नाली का पानी रोड पर बहने लगा. लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

बारिश होने से दुकानदारों को दुकान बंद करनी पड़ी रांची बंद के कारण दिनभर लोग घरों में ही रहे, लेकिन शाम होते ही बारिश और ओलावृष्टि ने परेशानी बढ़ा दी. जो सब्जी विक्रेता बहुबाजार में दुकानें सजाने की तैयारी कर रहे थे, उन्हें मजबूरन दुकानें बंद करनी पड़ी. बारिश थमने के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई. सड़क पर वाहनों का लोड बढने लगा. वहीं बारिश रुकते ही रोड पर लोगों का चहल पहल बढ़ गई. किसानों और व्यापारियों को झेलना पड़ा नुकसान इस ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा. खेतों में लगी सब्जियां, धनिया, लाल साग, पत्तागोभी, फूलगोभी, टमाटर और अन्य हरी सब्जियां को काफी नुकसान हुआ. इससे सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बेड़ो में ट्रेलर से टकराई कार, दो लोगों की मौत हादसे से मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

DGP की बैठक के बाद जमशेदपुर में फायरिंग, युवक पर चलीं 4 गोलियां

Khabar365newsजमशेदपुर। DGP की बैठक के कुछ घंटे बाद ही जमशेदपुर में फायरिंग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पप्पू-अंजू की तलाश में जुटेगी 17 हजार थानों की पुलिस

Khabar365newsरांची। झारखंड के पप्पू और अंजू समेत वर्षों से लापता लोगों की...