बिहारब्रेकिंग

AXIS बैंक में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान; दस्तावेज हुए राख 

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के मधुबनी जिले में रविवार को एक्सिस बैंक की शाखा में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये के सामान का नुकसान हुआ। यह घटना आरएस थाना क्षेत्र के नवटोल इलाके में हुई, जहां शॉट सर्किट के कारण आग लगी। अनुमान के मुताबिक, इस अगलगी से लगभग 5 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर पाया गया काबू
आग लगने के बाद स्थानीय लोगों और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत इसकी सूचना बैंक कर्मचारियों और स्थानीय थाना को दी। जब बैंक के अंदर से धुआं बाहर निकलते देखा गया, तो स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। लगभग आधे घंटे के बाद दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। तब तक बैंक कर्मी भी मौके पर पहुंच चुके थे और बैंक का दरवाजा खोला गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया।

लाखों का सामान जलकर राख
बैंक शाखा रविवार को बंद थी, इस कारण किसी के जानमाल की हानि नहीं हुई। बैंक शाखा के प्रबंधक अमित कुमार झा ने बताया कि आग लगने का कारण शॉट सर्किट हो सकता है। इस हादसे में तीन कंप्यूटर सेट, कुर्सियां, टेबल सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए।
5 लाख रुपये का नुकसान
बैंक कर्मचारियों के अनुसार, आग लगने से बैंक को लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, शाखा प्रबंधक ने बताया कि घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है और उनके द्वारा आकलन के बाद ही वास्तविक नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC में 400 नियुक्तियां फर्जी होने का दावा,

Khabar365newsरांची। JPSC भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर गंभीर दावा सामने...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जयराम महतो के खिलाफ FIR,

Khabar365newsधनबाद। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता जयराम महतो के खिलाफ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

300 रुपये की रिश्वत का केस 33 साल चला,

Khabar365news[स्थान]। महज 300 रुपये की रिश्वत से जुड़े मामले में करीब 33...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...