झारखंडब्रेकिंग

बाबूलाल मरांडी ने लगाया आरोप, कहा- विभागों में एक ही IP एड्रेस से भरे जा रहे टेंडर, सरकार अपने करीबी लोगों को पहुंचा रही लाभ

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकारी टेंडर आवंटन प्रक्रिया की पारदर्शिता लगातार संदेह के घेरे में रही है। महालेखाकार की जांच में यह सामने आया है कि पेयजल स्वच्छता, ग्रामीण कार्य विकास, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन जैसे दर्जनों विभागों में एक ही IP एड्रेस से टेंडर भरे गए, जिससे स्पष्ट है कि ठेके पहले से ही तय होते हैं और पूरी प्रक्रिया सिर्फ औपचारिकता होती है। अपने करीबी लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

जब टेंडर आवंटन में इतनी अनियमितता होगी, तो सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं की गुणवत्ता पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। नतीजा यह है कि जलमीनार ध्वस्त हो रहे हैं, सड़कें महीनों में ही जर्जर हो जाती हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों में इंजीनियर, अधिकारी से लेकर मंत्री तक जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

यह स्थिति न केवल प्रदेश के विकास में बाधक बन रही है, बल्कि झारखंड की छवि भी खराब कर रही है। अगर भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आम जनता का सरकारी तंत्र पर से विश्वास पूरी तरह उठ जाएगा। अब वक्त आ गया है कि जवाबदेही तय की जाए और पारदर्शिता सुनिश्चित कर जनता के पैसों की लूट को रोका जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...