झारखंडब्रेकिंग

शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

Share
Share
Khabar365news

इचाक: प्रखंड अंतर्गत डाढ़ा गांव में संचालित मॉडल स्कूल में छात्रों के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने पूरे वर्ष अपनी शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करवाई। सम्मान समारोह में डाढ़ा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और बच्चों को सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों के वार्षिक परिणामों का वितरण भी किया गया। विद्यालय में कक्षा 6 के विक्की कुमार, कक्षा 7 के ऋषभ राज, करण कुमार, सलोनी राणा, तथा कक्षा 8 की संगम कुमारी और नंदनी कुमारी को उनकी अनुशासित उपस्थिति के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

डाढ़ा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने अपने संबोधन में कहा ये बच्चे समाज का भविष्य हैं। इनकी नियमित उपस्थिति यह दर्शाती है कि वे शिक्षा के प्रति गंभीर हैं। अन्य विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए पंचायत स्तर पर हरसंभव सहायता दी जाएगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद शाहनवाज आलम ने कहा कि निरंतर उपस्थिति से न केवल छात्रों का अनुशासन बेहतर होता है, बल्कि उनकी शिक्षा की गुणवत्ता भी बढ़ती है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक पवन कुमार, अरुण कुमार, इम्तियाज आलम, शिक्षिका श्वेता आनंद सहित कई शिक्षक, कर्मचारी और अभिभावक उपस्थित रहे। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करना और अनुशासन को प्रोत्साहित करना था, जिससे अन्य छात्र भी शिक्षा में निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रेरित हों।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बेड़ो में ट्रेलर से टकराई कार, दो लोगों की मौत हादसे से मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

DGP की बैठक के बाद जमशेदपुर में फायरिंग, युवक पर चलीं 4 गोलियां

Khabar365newsजमशेदपुर। DGP की बैठक के कुछ घंटे बाद ही जमशेदपुर में फायरिंग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पप्पू-अंजू की तलाश में जुटेगी 17 हजार थानों की पुलिस

Khabar365newsरांची। झारखंड के पप्पू और अंजू समेत वर्षों से लापता लोगों की...