BreakingCrimeJharkhandRamgarh

भुरकुंडा फोरलेन एचपी पेट्रोल पंप स्थित एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा फोरलेन एचपी पेट्रोल पंप स्थित एक युवक की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई और शव को सड़क किनारे फेंक दी गई, आज सुबह स्थानीय लोगों ने शव को देखा और तत्पश्चात भुरकुंडा पुलिस को इसकी सूचना दी, पुलिस को सूचना मिलते ही भुरकुंडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है,हत्या की खबर फैलते ही इलाके में फैली सनसनी और शव देखने के लिए सैंकड़ों की संख्या में भिड़ जुट गई, काफी देर बाद लोगों की मदद से सेंट्रल सौंदा दीपक पासवान पिता बसंत पासवान सेंट्रल सौदा निवासी के रूप में शव का शिनाख्त की गई है, मिली जानकारी अनुसार दीपक पासवान भुरकुंडा गोरखपुर में काम करता था। वहीं मृतक के पिता ने बताया कि होली में वह अपने घर भुरकुंडा सेंट्रल सौदा आया था वहीं बीते शाम मोबाइल लेने के लिए भुरकुंडा बाजार आया था। देर रात नहीं लौटने पर हम लोग परेशान थे बार-बार मोबाइल में फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठाया जा रहा था तब सुबह में लोगों द्वारा पता चला कि दीपक की मौत हो गई है। परिजनों को सूचना दी गई सूचना के बाद परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है। वही पतरातु इंस्पेक्टर सतेन्द्र कुमार, बासल,पतरातू,भुरकुंडा भदानी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। मृतक के पिता ने बताया कि दीपक का दूसरी शादी हुई थी पहली पत्नी एक साल पहले मर गई थी वही दूसरी शादी 10 दिन पहले ही धनबाद में हुई थी। पहली पत्नी से तीन लड़कियां है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मुजफ्फरपुर हादसा: 4 लाख मुआवजे का ऐलान

Khabar365newsमुजफ्फरपुर जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग की चपेट में आने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

Khabar365newsझारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राजधानी...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Khabar365newsबोकारो जिले के राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक...