झारखंडब्रेकिंग

घाट से रांची पहुंचते बालू 5000 से 45000 रुपये पार, ब्लैक मार्केटिंग कर जनता से भारी वसूली- बाबूलाल मरांडी 

Share
Share
Khabar365news

रांची : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, ”राज्य में बालू के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बालू के लिए आम जनता की जेब से मनमानी कीमत वसूली जा रही है। रांची में निर्माण कार्य के लिए इस्तेमाल होने वाला बालू प्रायः सिल्ली, बुंडू और सोनाहातू से लाया जाता है। जब बालू घाट से निकलता है तो उसकी कीमत लगभग 5,000 रुपये होती है, लेकिन रांची पहुंचते- पहुंचते इसका दाम 45,000 रुपये के पार चला जाता है। 

महज 60 किमी की दूरी में कीमत में 9 गुना इजाफा कोई संयोग नहीं, बल्कि एक संगठित अवैध कारोबार का नतीजा है। जिसमें खुद मुख्यमंत्री, खनन माफिया, ट्रांसपोर्टर, अधिकारी और दलालों का गठजोड़ शामिल है। बालू घाट पर अवैध एंट्री, परिवहन के दौरान अवैध पासिंग और ब्लैक मार्केटिंग के माध्यम से आम जनता से भारी रकम वसूली जाती है। 

झारखंड में तकरीबन 440 बालू घाटों में से केवल 31 कानूनी रूप से संचालित हैं। जिसके परिणामस्वरूप, आम आदमी को निर्माण के लिए कई गुना महंगा बालू खरीदना पड़ रहा है। इस खेल में शामिल हर शख्स अपने हिस्से की कमाई कर रहा है, लेकिन इसकी असली कीमत जनता को चुकानी पड़ रही है। ईडी संज्ञान लेकर झारखंड में चल रहे हज़ारों करोड़ के अवैध बालू कारोबार तंत्र को ध्वस्त करें, ताकि आम जनता को सस्ती कीमत पर पर्याप्त बालू उपलब्ध कराया जा सके और राजस्व के नुकसान को कम किया जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर हमला, जवान के गले में लगा तीर

Khabar365newsपूर्णिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम पर कथित अतिक्रमणकारियों...

BiharBreakingPatnaबिहारब्रेकिंग

बिहार में बनेगा मॉडर्न लॉजिस्टिक्स पार्क, व्यापार को मिलेगी रफ्तार

Khabar365newsपटना में राज्य सरकार लॉजिस्टिक्स पार्क बनाने की तैयारी में है। इस...

BreakingJharkhandweatherझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में मेहरबान मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में मानसून शुरू होने से पहले लोगों को भीषण गर्मी से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड विधानसभा की सीटें 150 करने की मांग, PM मोदी को पत्र

Khabar365newsझारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनय सिन्हा दीपू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...