झारखंडधनबादब्रेकिंग

पिता के सामने बच्ची से रेप, आरोपी ने मासूम का मुंह दबाया फिर किया दुष्कर्म

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पिता के सामने बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कुमारधुबी में दस साल की बच्ची के साथ शादीशुदा युवक ने हैवानियत की है। नशे में धुत्त होकर सो रहे पिता के सामने से आरोपी युवक ने बच्ची का मुंह दाबकर दुष्कर्म किया। घटना बुधवार देर रात की है। गुरुवार दोपहर को मामला सामने आया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। मामले को गांव वालों ने दबा दिया व स्थानीय पुलिस तक मामला नहीं जाने दिया। इस मामले में अभी तक केस दर्ज नहीं कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात युवक घर में घुसा। गर्मी के कारण घर का दरवाजा खुला था। शराब के नशे में धुत पिता के बगल में बच्ची सोई हुई थी। युवक ने बच्ची का मुंह दबा दिया और दुष्कर्म किया। इससे पहले भी उसने बच्ची के साथ दो बार दुष्कर्म किया है। लोगों ने युवक को गांव से निकालने की मांग की है। सूचना पर मुगमा में रहने वाली दो विवाहित बहन पति के साथ आई। इसके बाद दोनों बहन व उसके पति ने स्थानीय लोगों के साथ आरोपी युवक को जबरन घर से बाहर निकाला और उसकी पिटाई कर दी

बच्ची के पिता की भी लोगों ने पिटाई कर दी। कहा कि बच्ची के पिता यदि शराब के नशे में नहीं रहता तो घटना नहीं होती। फिलहाल पीड़ित बच्ची को उसकी बहन अपने साथ ले गई है। बच्ची दर्द से कराह रही है। उसका इलाज भी नहीं कराया गया है। लोक लाज का हवाला देते हुए गांव वालों ने बच्ची के पिता को पुलिस के पास नहीं जाने दिया है। फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...