JharkhandRamgarh

पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा माण्डु थाना का निरीक्षण किया गया

Share
Share
Khabar365news

अजय कुमार, (भा०पु० से०), पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा माण्डु थाना का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को “गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा “गार्ड ऑफ ऑनर” के पश्चात थाना में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों का टर्न आउट चेक किया गया। सभी का टर्न आउट उच्च कोटि का पाया गया। किट परेड निरीक्षण के क्रम में एक पुलिस कर्मि के टर्न आउट में कमी पाई गई, जिसे भविष्य के लिये हिदायत किया गया।

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा अंचल निरीक्षक, माण्डु, थाना प्रभारी, माण्डु एवं थाना में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में भवन, शौचालय, चाहरदिवारी, संतरी पोस्ट, सरकारी सम्पति, स्वीकृत बल, विस्फोटक अधिनियम/आयुद्ध एवं गोली-बारूद्ध भण्डार/विष अधिनियम / उत्पाद शुल्क और अफीम अधिनियम के अधीन अनुज्ञप्ति प्राप्त कारखानों / दुकानों की सूची, लंबित काण्डों की सूची, मुख्य हाट, बाजार, मेला की सूची, ग्राम पंचायत के मुखिया, सरपंच तथा प्रखंड समिति की सूची, निगरानी में रखे गये दागियों की सूची, सीमावर्ती अपराध ऑकड़ा एवं अपराधियों की सूची. अपराध मानचित्र, सरकारी अधिसूचना, जिसके अंतर्गत थाना का सृजन हुआ है, थाना में पदस्थापित पदाधिकारियों व कर्मियों का कार्य विवरणी तालिका, अपराधि निर्देशिका भाग-1, अपराध निर्देशिका भाग-02, अपराध निर्देशिका भाग-03, एम०ओ० इण्डेक्स, अल्फा बेटिकल इण्डेक्स, खतियान भाग-2, मालखाना पंजी, डकैती पंजी, लूट पंजी, गुण्डा पंजी, गिरोह पंजी, फिरारी पंजी, हाजत पंजी, शस्त्र पंजी, उग्रवादी पंजी, निर्गत पंजी, आगत पंजी, मासिक कार्य विवरणी एवं निजी दैनिकी, अप्राथमिकी पंजी, अप्राकृतिक मृत्यु, अपराध आंकड़ा, का समीक्षा किया गया तथा पाये गये त्रुटियों को दूर करते हुए तख्तीयों / पंजीयों को अद्यतन करने तथा पुराने फटे हालत में पाये गये पंजियों को नये पंजी में संधारित करने हेतु थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिया गया।

थाना में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों के बीच किये गये कार्य बटवारे तथा उनके द्वारा क्या-क्या कार्य किया जा रहा है की समीक्षा किया गया तथा थाना में लंबित विशेष एवं अविशेष काण्डों की समीक्षा अनुसंधानकर्ता के समक्ष किया गया समीक्षाक्रम में सबसे पुराना काण्ड वर्ष 2019 का पाया गया तथा वर्ष 2022. 2023 एवं 2024 के भी कई काण्ड लंबित पाये गये। समीक्षा के क्रम में लम्बे समय से लंबित काण्डों के अनुसंधानकर्ता क्रमशः 1. पु०अ०नि० संजय हेम्ब्रम 2. स०अ०नि० दिलिप कुमार पासवान 3. स०अ०नि० सुरेन्द्र सोय के द्वारा काण्ड के अनुसंधान में बरती गई लापरवाही के लिए निंदन की सजा दी गई तथा भविष्य के लिए सचेत किया गया तथा सख्त हिदायत दिया गया लंबित कार्रवाई को अविलम्ब पूर्ण करते हुए काण्ड को त्वरित गति से निष्पादित करना सुनिश्चित करें।

थाना प्रभारी, माण्डु थाना को क्षेत्र में हो रहे सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने हेतु जागरूकता अभियान चलाने, वाहन चेकिंग करने तथा जिला परिवहन पदाधिकारी, रामगढ़ से समन्वय स्थापित कर आवश्यक साइन बोर्ड लगाने आदि सुरक्षात्मक उपाय करने साथ ही थाना क्षेत्र में वी०आई०पी० गतिविधि होने पर आवश्यक सुरक्षा प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।

अन्त में अंचल निरीक्षक, माण्डु एवं थाना प्रभारी, माण्डु को संगठित अपराधिक गिरोह के सदस्यों एवं अन्य अपराधिक गिरोह जिनके द्वारा विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न किया जा रहा है तथा क्षेत्र में भय का माहौल बनाया जा रहा है वैसे अपराधकर्मियों के संबंध में आसूचना का संकलन कर कठोर कार्रवाई करने साथ ही क्षेत्र में समय एवं स्थान बदल-बदल कर पेट्रोलिंग करने, अगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व में विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु 24X7 मुस्तैद रहने एवं संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखने एवं अन्य आवश्यक निर्देश दिया गया। थाना में आने वाले आम जनता के शिकायतों को गंभीरता से सुनने तथा शीघ्र उसका निष्पादन करने तथा आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...