Home Breaking गुजरात VS मुंबई में किसका पलड़ा भारी? आज के मैच से पहले जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
BreakingSports

गुजरात VS मुंबई में किसका पलड़ा भारी? आज के मैच से पहले जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Share
Share
Khabar365news

SPORTS : इंडियंन प्रीमियर लीग 2025 के 9वें मैच में आज गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। दोनों टीमों को आईपीएल 2025 के अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में दोनों की नजरें आज मैच अपने नाम कर जीत का खाता खोलने पर होंगी।

IPL में आज गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
शुभमन गिल की कमान वाली गुजरात टाइटन्स को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स से 11 रनों की हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, हार्दिक पांड्या की गौर-मौजूदगी में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पहले मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट से हराया था। स्लो ओवर रेट अपराध के एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या पहले मुकाबले से बाहर थे, जो आज टीम की अगुवाई करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमें आज पहली जीत की तलाश में उतरेंगी।

गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो, इसमें गुजरात टाइटन्स का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान गुजरात टाइटन्स ने 3 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम 2 मैचों में जीत दर्ज करने में सफल हुई है। दोनों टीमों के बीच आज एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यहां पर अक्सर बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलते हैं। पिच पर तेज गेंदबाजों को शुरुआत में अच्छा उछाल और मूवमेंट मिलती है, लेकिन इसके बाद पिच धीरे-धीरे धीमी हो जाती है। जिससे मैच के आगे बढ़ने के साथ स्पिनर अधिक प्रभावी हो जाते हैं। यहां पहली पारी का औसत कुल स्कोर आमतौर पर 200 के करीब होता है। कप्तान टॉस जीतकर यहां पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं।
GT vs MI दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
इंपैक्ट प्लेयर्स : इशांत शर्मा/अरशद खान

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, दीपक चाहर, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू।
इंपैक्ट प्लेयर्स : राज बावा/विग्नेश पुथुर

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...