Home Hazaribagh धनलक्ष्मी पुस्तक सदन एवं स्कूल ड्रेसेस शॉप का दूसरा ब्रांच मिशन रोड रविंद्र पथ में हुआ उद्घाटन
HazaribaghJharkhand

धनलक्ष्मी पुस्तक सदन एवं स्कूल ड्रेसेस शॉप का दूसरा ब्रांच मिशन रोड रविंद्र पथ में हुआ उद्घाटन

Share
Share

हजारीबाग: शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और सेवा के लिए प्रसिद्ध “धनलक्ष्मी पुस्तक सदन एवं स्कूल ड्रेसेस शॉप” ने अपने दूसरे ब्रांच की शुरुआत की ।
मिशन रोड स्थित रविंद्र पथ में नये शाखा का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि दशरथ प्रसाद मेहता द्वारा फीता काटकर किया गया। दशरथ प्रसाद मेहता, जो कि दुकान के संचालक ओम श्री मेहता के पिता हैं, ने उद्घाटन के मौके पर सभी उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दीं और व्यवसाय की प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर संचालक ओम श्री मेहता ने बताया कि “धनलक्ष्मी पुस्तक सदन एवं स्कूल ड्रेस शॉप” की शुरुआत वर्ष 2013 में नगवा टोल प्लाजा के समीप की गई थी। पिछले 11 वर्षों से लगातार उच्च गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान करते हुए यह प्रतिष्ठान स्टेशनरी, स्कूल यूनिफॉर्म, जूते, बैग सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री के लिए ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है। उन्होंने कहा कि, “हमने हमेशा ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता दी है और इसी सेवा भावना के कारण आज हमें दूसरा ब्रांच खोलने का सौभाग्य मिला है।”
सह-संचालक शिव शक्ति मेहता ने कहा कि शहर के इस हिस्से में शैक्षणिक सामग्री और स्कूल ड्रेस की मांग को ध्यान में रखते हुए हमने दूसरा ब्रांच खोलने का निर्णय लिया है। “हम चाहते हैं कि हमारे सेवा का लाभ शहर के अधिक से अधिक लोग उठा सकें, इसी उद्देश्य से हमने इस स्थान को चुना है।”

धनलक्ष्मी पुस्तक सदन को थोक और खुदरा विक्रेता दोनों रूपों में जाना जाता है। यहां शैक्षणिक सामग्री की विविधता, गुणवत्ता और उचित मूल्य की वजह से ग्राहकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। साथ ही, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह ब्रांच स्थानीय स्तर पर छोटे दुकानदारों के लिए एक मजबूत सप्लाई स्रोत बनने की ओर अग्रसर है।
धनलक्ष्मी पुस्तक सदन के इस नए प्रयास से न केवल ग्राहकों को सुविधा होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। यह ब्रांच शिक्षा जगत में एक नया आयाम स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
उद्घाटन समारोह में समाज के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे, जिनमें चेतलाल प्रसाद मेहता, सरोज मेहता, आदर्श सिंहा , वीरेंद्र कुमार पांडे, अमरदीप यादव, अमर कुमार मेहता, राजा कुमार, पंकज कुमार, उत्पल मेहता, अरनव मेहता और जय नारायण मेहता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सभी ने नए ब्रांच की सफलता की कामना की और व्यापार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की शुभकामनाएं दीं।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...