झारखंडब्रेकिंग

लातेहार में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Share
Share
Khabar365news

लातेहार : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान लावागड़ा गांव निवासी रमेश उरांव के रूप में हुई है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और कोयला ढोने वाले एक हाइवा को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते हाइवा पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ पर पचाफेड़ी के पास हुई, जहां किसी अज्ञात वाहन ने रमेश उरांव को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने घटनास्थल पर ही सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में कोयला ढोने वाले भारी वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते हैं, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने कहा कि प्रशासन को इस पर सख्त कदम उठाना चाहिए।

घटना की जानकारी मिलते ही बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम खत्म करवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक सवार को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू में युवक की हत्या से सनसनी, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Khabar365newsपलामू। जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दहेज प्रताड़ना मामले में सिपाही दोषी, गढ़वा कोर्ट ने सुनाई 2.5 साल की सजा

Khabar365newsगढ़वा। दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में गढ़वा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

हर वार्ड में बनेगा वेंडर मार्केट, अतिक्रमण पर सरकार सख्त

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहरी क्षेत्रों में व्यवस्थित तरीके से फुटपाथ...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

देवघर में दीवार गिरने से वृद्ध की मौत, मलबे में दबकर गई जान

Khabar365newsदेवघर। जिले में बारिश के बीच घर की दीवार गिरने से एक...