झारखंडब्रेकिंग

धर्म परिवर्तन के लिए दी जा रही धमकी, एसपी को जांच का आदेश

Share
Share
Khabar365news

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड में एक परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। धर्मांतरण के लिए परिवार को धमकी भी दी जा रही है। मामला महतो टोला का है। यहां रहने वाले एक परिवार से कहा जा रहा है कि वह अपना धर्म बदल ले। पुलिस मुख्यालय को इसकी जानकारी मिली, तो उसने एक रिपोर्ट तैयार की है। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने एसपी आशुतोष शेखर को अपनी रिपोर्ट भी भेज दी है। कहा है कि पूरे मामले की वह जांच करके पुलिस मुख्यालय को सूचित करें। पुलिस मुख्यालय को सूचना मिली है कि एक परिवार में पति-पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर अपना धर्म बदलकर दूसरा धर्म अपनाने के लिए दबाव दिया जा रहा है। परिवार का कहना है कि बेटे का धर्मांतरण करा दिया गया है। अब परिवार के अन्य सदस्यों को भी धर्म बदलने के लिए धमकी दी जा रही है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि वे अपने पूर्वजों के ही धर्म में रहना चाहते हैं। बावजूद इसके कुछ लोग लगातार उन पर दबाव बना रहे हैं। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...