CrimeJharkhandRamgarh

रजरप्पा कोची नाला चामरोम में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गढ्ढे में गिरा, चालक की गई जान

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ । रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के दुलमी चामरोम स्थित कोची नाल में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाला में जा गिरा। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों को मंगलवार की सुबह को हुई। ग्रामीणों ने सर्वप्रथम घटना की जानकारी रजरप्पा पुलिस को दी। इसके बाद शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया। इसके बाद शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार चामरोम की ओर से चितरपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर कोची नाला में अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना प्रकार प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी रजरप्पा पुलिस को दी। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Recent Posts








Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो आंगनबाड़ी केंद्रों का विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातू प्रखंड...