बिहारब्रेकिंग

4 दिनों से लापता लड़के की मिली लाश, भाई बोला- प्रेम प्रसंग में हत्या हुई है

Share
Share
Khabar365news

बिहार : दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के जमसौत बधार में एक 16 वर्षीय नाबालिग का शव बरामद हुआ है। वह पिछले चार दिनों से लापता था। परिजनों के अनुसार, वह एक शादी समारोह में गया था और तभी से उसका कोई पता नहीं चला। मृतक की पहचान सिकंदरपुर मुसहरी निवासी रामाशीष मांझी के बेटे संजय कुमार के रूप में की गई है। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। संजय के बड़े भाई समीर ने एक लड़की से चल रहे प्रेम संबंध के कारण हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि संजय उसी कपड़े में मिला है, जिसमें वह घर से निकला था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कल तक खेत में कुछ भी नहीं था, लेकिन आज सुबह खेतों में काम करने पहुंचे लोगों को दुर्गंध आई, जिसके बाद शव की सूचना मिली। शुरुआती जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है। शाहपुर थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं। एसडीपीओ (लॉ एंड ऑर्डर) नीतीश चंद्र दहिया ने बताया कि पुलिस प्रेम प्रसंग समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड T-20 प्रीमियर लीग: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Khabar365newsझारखंड क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल टी-20 प्रीमियर लीग का...