झारखंडब्रेकिंग

डोरंडा में श्रद्धा और शांति के साथ मनाई गई भगवान बुद्ध जयंती, इनकी रही भागीदारी

Share
Share
Khabar365news

रांची: डोरंडा स्थित गोरखा चौक, नेपाल हाउस परिसर में रविवार को भगवान बुद्ध जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व छोटानागपुर बौद्ध सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेन तामंग ने किया। सुबह से ही महिला श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना में जुटी रही। खासतौर पर दार्जिलिंग से आए लामाओं ने पूजा विधि संपन्न करवाई।सिद्धार्थ नगर स्थित हॉस्पिटल लाइन में पारंपरिक ‘लुंगदर झंडा’ फहराया गया और विशेष पूजा हुई। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ. रामेश्वर उराँव और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आलोक कुमार दूबे भी उपस्थित रहे। दोनों ने भगवान बुद्ध की पूजा कर राज्य में शांति और समृद्धि की कामना की।

डॉ. उराँव ने कहा, “बुद्ध का जीवन संदेश आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक है। पंचशील वचनों को अपनाकर हम एक समतामूलक समाज बना सकते हैं।” इधर, जैप-1 परिसर में भी बुद्ध जयंती समारोह उत्साह से मनाया गया।प्रभात फेरी की अगुवाई समादेष्टा राकेश रंजन और आलोक कुमार दूबे ने की। आयोजन का नेतृत्व पेमेन जिम्बा ने किया।समारोह में आलोक दूबे ने कहा, “बुद्ध जयंती समस्त मानव समाज के लिए शांति और सहिष्णुता का प्रतीक है। गांधीजी ने भी बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाया था। जरूरत है कि हम भीतर की शांति के साथ अन्याय के विरुद्ध भी खड़े हों।”कार्यक्रम के अंत में रांचीवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दी गई। आयोजन की सफलता में छोटानागपुर बौद्ध सोसाइटी, जैप-1 गुंबा समिति और स्थानीय नागरिकों की भूमिका सराहनीय रही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल देखने निकला 12 वर्षीय बच्चा लापता

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में दुर्गा पूजा पंडाल देखने के लिए घर से निकला...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में जितिया पर नदी में डूबी 14 वर्षीय पूनम का शव बरामद, परिवार में मातम

Khabar365newsजमशेदपुर। जितिया पर्व के दौरान सुवर्णरेखा नदी में डूबी 14 वर्षीय पूनम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

भारत-वेस्टइंडीज T20 को लेकर तैयारी पूरी, 6-7 अक्टूबर को टिकट

Khabar365newsरांची। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले T20 मुकाबले को लेकर...