Hazaribagh

आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय स्थापना दिवस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का पिछले 20 दिनों से किया जा रहा था। सभी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया गया। छात्रों के 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सीएस एंड आईटी के हरभजन कुमार को प्रथम, अंग्रेजी विभाग के अमित कुमार को द्वितीय और सीएस एंड आईटी के राज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं छात्राओं में भूगोल विभाग की डॉली कुमारी प्रथम , रिया द्वितीय और प्रियंका को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।चेस प्रतियोगिता के विनर की ट्राफी मैथ्स के आकाश को, वहीं रनर ट्राफी चिरंजीवी गुप्ता को प्राप्त हुआ। शॉटपुट में अर्नीशधव कुमार प्रथम, सार्थक द्वितीय और समर्थ को तृतीय पुरस्कार मिला। छात्रों में बैडमिंटन का विजेता नितिन राज और उपविजेता उपेंद्र कुमार जबकि छात्राओं में रूपांशु कुमारी विजेता बनी और उपविजेता अंजलि सिंह रही‌। टेबल टेनिस में विजेता का खिताब साहिल कुमार दास ने अपने नाम किया जबकि अवधेश को उपविजेता का खिताब से संतोष करना पड़ा।


कैरम सिंगल में सचिन कुमार दास विजेता रहे, वहीं गुलाम रोशी दूसरे स्थान पर रहे। छात्राओं में प्रिया कुमारी विजेता बनी और डॉली उपविजेता। फुटबॉल, क्रिकेट और वॉलीबॉल कला संकाय के छात्रों ने विजेता की ट्राफी हासिल की जबकि कबड्डी का विनर मैनेजमेंट के खिलाड़ी बने। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पीजी के लिए एलएलएम के ओमप्रकाश कुशवाहा को प्रथम और एमएससी फिजिक्स के अंकित कुमार को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं यूजी के लिए पक्ष में बीबीए के सुरभि नायक को जबकि विपक्ष में बीए अंग्रेजी के मो. जिशान को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं पक्ष में सरवजीत और सोनल, विपक्ष में नितिन राज और हेरा फातिमा को द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। सोलो डांस में बीए राजनीति विज्ञान चौथे सेमेस्टर की प्रिया सिंह प्रथम, बीकॉम की शालिनी कुमारी द्वितीय जबकि इंजिनियरिंग की निकिता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। ग्रूप डांस में बीबीए की वाशु कुमारी एंड ग्रूप ने बाजी मारी। पेयर डांस में प्रिया व अकांक्षा को प्रथम जबकि स्नेहा व पल्लवी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। मेंहदी में पलक शर्मा और पेंटिंग में बीएफए की सारिका कुमारी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। फैन्सी ड्रेस के लिए सुरभि राज को प्रथम, अरशी द्वितीय और परिणिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बॉलीवुड गीत में आर्यन, प्रशांत और पम्मी जबकि लोकगीत में जैनब रिया और दयानंद को को क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सेमी क्लासिकल गीत कृति प्रभो और आर्यन कुमार पहले और दूसरे पायदान पर रहे। ग्रूप सॉन्ग में बीपीए के सुरेंद्र कुमार सुदेश, पम्मी कुमारी, जैनब प्रवीण व आशिया प्रवीण की टीम विजयी खिताब अपने नाम किया। भाषण प्रतियोगिता के यूजी में हेरा फातिमा पहले पायदान पर रही जबकि शालिनी दूसरे और नितिन, आलोक व संजना संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर रहे। वहीं पीजी के लिए अंकित, ओमकार व शिम्पी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। स्किट में आशिया, पम्मी, सोनिका, प्रकाश, सिंगराग और प्रीतम ग्रूप ने बाजी मारी। वहीं रील मेकिंग में जैनब, दिव्यांशु और सरोज के नाम प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार रहा। लेखन प्रतियोगिता में यूजी के लिए संजना, शिवनआर्यन व पम्मी कुमारी तथा पीजी के लिए अंकित, पुष्पा और ओमकार को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...