Uncategorized

धनबाद जिला महिला राष्ट्रीय जनता दल की पांचवी बार जिलाध्यक्ष बनी

Share
Share
Khabar365news


धनबाद। गुरुवार को अनवरी खातुन को पांचवी बार धनबाद जिला महिला राष्ट्रीय जनता दल का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर धनबाद परिसदन में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर से उनका जोरदार अभिनंदन किया।इस दौरान आगामी 12 फरवरी को कार्निवल वेंकट हॉल रांची में आयोजित राजद कार्यकर्ता मिलन समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आगमन पर स्वागत की तैयारी की समीक्षा भी की गई।अनवरी खातुन ने मिडिया को बताया कि समारोह में धनबाद से हजारों की संख्या में महिला कार्यकर्ता रेल एवं सड़क मार्ग से रांची कुच करेंगी।
उन्होंने कहा कि धनबाद की चिर परिचित मांग एम्स, कोलियरियों में फैली आग पर काबू, फ़लाई ओवर ब्रिज, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, महिला उत्पीड़न पर रोक यातायात, विस्थापन, आदि मुद्दों से तेजस्वी यादव को अवगत कराया जाएगा।मौके पर प्रदेश महासचिव मो. गुलाम समदानी ने कहा कि कार्यकर्ता मिलन समारोह ऐतिहासिक होगा। तेजस्वी यादव का झारखण्ड आगमन कार्यकर्ता में नया जोश भरेगा तथा संगठन को गति मिलेगी।मौके पर प्रदेश महासचिव गुलशन खातुन, उमा कुमारी, सुशीला देवी, पिंकी देवी, शवनम प्रवीण, सोनी देवी, राविया खातुन, नासरीन, चानू कुमारी, अजमेरी खातून,अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...