झारखंडब्रेकिंग

रांची के मैकलुस्कीगंज में ट्रिपल मर्डर, पत्नी व दो बच्चे की हत्या कर व्यक्ति फरार

Share
Share
Khabar365news

Ranchi : जिले के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धूप बस्ती में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहां रवि लोहरा नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार, रवि लोहरा ने पहले अपनी पत्नी रेणु देवी की हत्या की और उसके बाद अपने चार वर्षीय और पांच वर्षीय दो बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया. स्थानीय निवासियों ने बताया कि रवि लोहरा अपने ससुराल में ही रह रहा था। मंगलवार सुबह हुए मामूली विवाद के बाद रवि लोहरा ने कथित तौर पर मसाला कूटने वाले सिलबट्टे से अपनी पत्नी और दोनों बच्चों पर हमला कर उन्हें मार डाला.

ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलते ही मैकलुस्कीगंज थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने फरार आरोपी रवि लोहरा की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.

इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है और लोग स्तब्ध हैं. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास कर रही है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...