बिहारब्रेकिंग

तेजस्वी यादव बने पिता, बेटे के जन्म से घर में खुशी का माहौल

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के घर खुशियों की रौनक लौट आई है। तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। मंगलवार को उनके घर बेटे ने जन्म लिया। तेजस्वी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ‘ पर इसकी जानकारी दी और एक प्यारी-सी तस्वीर भी साझा की। तेजस्वी यादव ने तस्वीर के साथ लिखा – “गुड मॉर्निंग! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! मैं अपने नन्हे बेटे के आगमन से बहुत धन्य और खुश हूं। जय हनुमान!” यह तस्वीर अस्पताल की है, जिसमें नवजात एक छोटे बेड में दिखाई दे रहा है और पास में परिवार व मेडिकल स्टाफ मौजूद हैं।

जैसे ही तेजस्वी ने बेटे के जन्म की खबर साझा की, सोशल मीडिया पर बधाइयों की लाइन लग गई। बता दें कि तेजस्वी यादव मार्च 2023 में पहली बार पिता बने थे। तब उनकी पत्नी राजश्री ने एक बेटी को जन्म दिया था। बेटी का नाम ‘कात्यायनी’ रखा गया था, जिसे उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने चुना था। तेजस्वी और राजश्री की दोस्ती स्कूल के दिनों से रही है, जब दोनों दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। 2021 में दोनों की शादी दिल्ली में एक पारिवारिक समारोह में हुई थी। उस वक्त यह शादी काफी निजी रखी गई थी और सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज झारखंड के 15 जिलों में आंधी–बारिश की चेतावनी,

Khabar365newsरांची: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

चक्रवाती तूफान को लेकर JBVNL अलर्ट, बिजली शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Khabar365newsरांची: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित असर को देखते हुए झारखंड में...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में JLKM ने बढ़ाया संगठन का दायरा,

Khabar365newsजामताड़ा: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर...