मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

पोते संग प्यार लुटाते दिखे लालू यादव और राबड़ी देवी, अस्पताल पहुंच दिया आशीर्वाद 

---Advertisement---
Khabar365news

पटना  : बेटे तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति होने के बाद लालू यादव औऱ राबड़ी देवी ने अस्पताल पहुंचकर पोते को आशीर्वाद दिया औऱ उसके साथ खेलते दिखे। बता दें कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री यादव ने कोलकाता के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। तेजस्वी ने मंगलवार सुबह “जय हनुमान” लिखते हुए सोशल मीडिया के ज़रिए यह खुशखबरी साझा की। 
इस शुभ अवसर पर अस्पताल में बधाई देने वालों का तांता लग गया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद अस्पताल पहुंचीं और तेजस्वी यादव, उनकी पत्नी राजश्री यादव और पूरे लालू परिवार को बधाई दी। ममता बनर्जी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी मुलाकात की और लालू प्रशाद यादव को कहा, “बहुत-बहुत बधाई हो… तबीयत का ख्याल रखना। यह बच्चा शुभकामना लेकर आया है, परिवार में सुख-शांति बनी रहे।”

उन्होंने कहा कि तेजस्वी और राजश्री दोनों को मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएं हैं। “राजश्री पिछले नौ महीने से कोलकाता में थीं और कल रात उन्होंने मुझे संदेश भेजा था कि सुबह बेबी होने वाला है, तो मैं आज मिलने आ गई,” ममता ने मीडिया से कहा। इसके अलावा ममता बनर्जी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी पोस्ट करते हुए लिखा, “तेजस्वी यादव और राजश्री यादव के घर एक सुंदर बच्चे के आगमन की खुशी में शामिल होकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई। मेरी ओर से उन्हें, लालू जी को और पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply