झारखंड

बारात से लौट रही सवारी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 9 घायल

Share
Share
Khabar365news

लातेहार: लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओरसापाट घाटी में बारात से लौट रही एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए हैं। इनमें नौ लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बेलवार गांव से एक बारात ओरसा गई थी। विवाह समारोह के उपरांत सभी बाराती एक सवारी गाड़ी से लौट रहे थे। वापसी के दौरान ओरसापाट घाटी में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बेलवार गांव निवासी हेलारूस बेग की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सुनील नगेसिया ने इलाज के दौरान महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल हुए 17 लोगों में से नौ की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें धर्मपाल नगेसिया, लवकुश कुमार, सतपाल नगेसिया, अर्जुन नगेसिया, अनूप नगेसिया, अनीता नागेसिया, बीनसरी देवी और सुनीता देवी शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय मेंढारी गांव के ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अमित खलखो ने सभी का प्राथमिक उपचार किया।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण गाड़ी में क्षमता से अधिक सवारियां होना और ड्राइवर का शराब के नशे में होना बताया गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं अस्पताल और गांव में ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भारी भीड़ जुट गई है। जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड T-20 प्रीमियर लीग: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Khabar365newsझारखंड क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल टी-20 प्रीमियर लीग का...