झारखंडब्रेकिंग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बोकारो के नए उपायुक्त अजयनाथ झा की शिष्टाचार भेंट

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड सरकार ने हाल ही में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्य के 20 जिलों में नए उपायुक्तों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में बोकारो के नए उपायुक्त  अजयनाथ झा ने आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने  झा को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और जिले में विकास कार्यों को गति देने तथा शासन-प्रशासन की जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
20 जिलों में हुई है फेरबदल 
बता दें कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार सरकार बनने के बाद पहली बार बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। राज्य के 20 जिलों में उपायुक्तों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।

अजय नाथ झा अब बोकारो, आदित्य रंजन को धनबाद की जिम्मेदारी
जारी अधिसूचना के अनुसार, आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा को बोकारो का डीसी नियुक्त किया गया है। वहीं, बागवानी निदेशक फैज अक अहमद को रामगढ़, और सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक आदित्य रंजन को धनबाद का उपायुक्त बनाया गया है।

राम निवास यादव को गिरिडीह, आर. रॉनिटा को खूंटी की कमान
उच्च शिक्षा निदेशक राम निवास यादव को गिरिडीह और जेएसएसी की निदेशक आर. रॉनिटा को खूंटी जिले का डीसी बनाया गया है। गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा को देवघर, जबकि पर्यटन निदेशक अंजली यादव को गोड्डा का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
कर्ण सत्यार्थी को जमशेदपुर और चंदन कुमार को चाईबासा भेजा गया
गुमला के डीसी कर्ण सत्यार्थी को जमशेदपुर स्थानांतरित किया गया है, जबकि रामगढ़ के डीसी चंदन कुमार को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) का उपायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा, जेएसएलपीएस की सीईओ कंचन सिंह को सिमडेगा का डीसी नियुक्त किया गया है

नितिश कुमार सिंह को सरायकेला, प्रेरणा दीक्षित को गुमला भेजा गया
आईएएस 2017 बैच के अधिकारी और निदेशक (अंकेक्षण) नितिश कुमार सिंह को सरायकेला-खरसावां का डीसी नियुक्त किया गया है, जबकि जियाडा की एमडी प्रेरणा दीक्षित को गुमला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हजारीबाग, लोहरदगा और चतरा को मिले नए उपायुक्त
प्राथमिक शिक्षा निदेशक शशि प्रकाश सिंह को हजारीबाग, कृषि निदेशक कुमार ताराचंद को लोहरदगा, और झारक्राफ्ट की एमडी कीर्तिश्री जी. को चतरा का डीसी नियुक्त किया गया है।
दुमका, कोडरमा, पलामू, जामताड़ा और गढ़वा में नई तैनातियां

दुमका के उपविकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा को दुमका का उपायुक्त बनाया गया है। कोडरमा के उपविकास आयुक्त ऋतुराज को कोडरमा का डीसी नियुक्त किया गया है। साथ ही, झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्थान की निदेशक समीरा एस को पलामू, संयुक्त सचिव (कार्मिक) रवि आनंद को जामताड़ा, और उपविकास आयुक्त रांची दिनेश यादव को गढ़वा का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...