झारखंडब्रेकिंग

दो नाबालिग बालकों की रेस्क्यू कर RPF ने दिखाई तत्परता

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची रेल मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त, पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ बेहद सतर्क हैl दिनांक 28.05.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि दो नाबालिग बालक, जो अपने घर से भाग गए थे, रांची रेलवे स्टेशन के आसपास देखे गए हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर RPF पोस्ट रांची के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा “नन्हे फरिश्ते” टीम के सहयोग से तत्काल खोज अभियान चलाया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बालकों को रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से सकुशल खोज निकाला गया।पूछताछ के दौरान बालकों ने अपनी पहचान बिट्टू कुमार, उम्र – 14 वर्ष, पिता – राजेश चौधरी, निवासी – वार्ड संख्या 7, चाँद सराय, जिला – वैशाली (बिहार), आदित्य सैनी, उम्र – 15 वर्ष पिता – शंभू भगत, निवासी – वार्ड संख्या 11, जंदाहा, जिला – वैशाली (बिहार) बताईl बालकों ने बताया कि उन्हें माता-पिता द्वारा डांटने पर वे घर से भाग आए और रांची आ पहुँचे। दोनों नाबालिगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके अभिभावकों को सूचना दी गई। सभी आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी करने के उपरांत बालकों को चाइल्डलाइन रांची को सुपुर्द कर दिया गया, ताकि उनकी आगे की देखभाल की जा सके।

इस सराहनीय कार्य में निम्नलिखित RPF अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे:-
उप निरीक्षक रवि शेखर, कांस्टेबल (CT) अरुण कुमार, महिला कांस्टेबल केएम अंजना

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 3 साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के दो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत पर हंगामा

Khabar365newsजिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत, 

Khabar365newsझारखंड में खराब मौसम और आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है।...