Home झारखंड खेत में काम कर रही मां-बेटी की चाकू से हत्या
झारखंडबिहार

खेत में काम कर रही मां-बेटी की चाकू से हत्या

Share
Share

बिहार के रोहतास से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नोखा थाना क्षेत्र के लेवड़ा पूरब टोला में शुक्रवार सुबह खेत में काम कर रही मां और बेटी की बेरमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। घटना में दूसरी बेटी भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान संतरा देवी और उनकी बेटी रूमा कुमारी के रूप में हुई है। वहीं दूसरी बेटी अमृता कुमारी घायल है। पुलिस के अनुसार, तोनों महिलाएं मंगू के खेत में पानी पटाने गयी थी, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। 

घटना की सूचना मिलते ही नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस अमृता कुमारी का बयान दर्ज करने की कोशिश कर रही है। अभी तक हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। परिजनों के अनुसार, संतरा देवी पति के निधन के बाद 7 बेटियों की परवरिश अकेले कर रही थीं। घटना के समय वो अपनी 2 बोटियों के साथ खेत में काम कर रही थीं। हमले में मां और एक बेटी की मौके पर ही मौते हो गयी, जबकि एक बेटी घायल है। 

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कलाकृति हाट की शुरुआत, लोककला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

रांची: झारखंड की लोककला, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने...