LATEHARझारखंड

लातेहार से केरल जा रहे मजदूर केला खरीदने उतरा की ट्रेन से गिरकर मौत

Share
Share
Khabar365news

लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड स्थित दौना गांव के रहने वाले कुशल बृजिया (30 वर्ष) की दर्दनाक मौत ट्रेन से गिरने के कारण हो गई। यह हादसा आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के चिराला स्टेशन पर उस वक्त हुआ जब वह अपने तीन साथियों के साथ केरल मजदूरी के लिए जा रहे थे।

घटना के समय ट्रेन चिराला स्टेशन पर रुकी थी। कुशल प्लेटफॉर्म पर केला खरीदने उतरे थे, लेकिन ट्रेन के चलने पर वह जल्दबाजी में चढ़ने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

साथी मजदूरों ने हादसे की जानकारी कुशल के परिजनों को दी। बताया गया कि कुशल अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। अब शव को गांव लाने और अंतिम संस्कार के लिए भी उनके पास पैसे नहीं हैं। परिजनों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड T-20 प्रीमियर लीग: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Khabar365newsझारखंड क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल टी-20 प्रीमियर लीग का...