Ranchiझारखंड

रांची के बेड़ो थाना में 250 लोगों ने किया हमला पुलिस के साथ मारपीट  

Share
Share
Khabar365news

शनिवार रात रांची के बेड़ो थाना में बड़ी घटना हुई। करीब 250 ग्रामीणों की भीड़ ने अचानक थाना परिसर में घुसकर तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। इस घटना में थाना प्रभारी देवप्रताप प्रधान को चोटें आई हैं। मामला सफाई और अतिक्रमण हटाने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, महादानी मैदान के पास एक पक्ष ने सफाई और अतिक्रमण हटाने के लिए बिना अनुमति के जेसीबी चलवा दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी रोक दी। सीओ प्रताप मिंज भी वहां पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके बाद लोग शांत हो गए और लौट गए। लेकिन रात करीब साढ़े आठ बजे, लगभग 250 लोग अचानक बेड़ो थाना पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि जेसीबी चालक के साथ दिन में मारपीट की गई है। इसके बाद भीड़ ने थाने में घुसकर गमले, कुर्सियां और वाहनों में तोड़फोड़ की और थाना प्रभारी से हाथापाई कर दी।

डीएसपी अशोक कुमार राम ने कहा कि पुलिस ने जेसीबी चालक से कोई मारपीट नहीं की थी, यह आरोप बेबुनियाद है। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है और दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के दौरान जब स्थिति बेकाबू हो गई, तो आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा। पदाधिकारियों ने काफी समझा-बुझाकर भीड़ को शांत कराया और लोग धीरे-धीरे वापस लौटे। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...