Home झारखंड झारखंड में मानसून की राह में रुकावट, अगले कुछ दिन मौसम रहेगा शुष्क और गर्म
झारखंडब्रेकिंग

झारखंड में मानसून की राह में रुकावट, अगले कुछ दिन मौसम रहेगा शुष्क और गर्म

Share
Share

झारखंड: झारखंड में मानसून के आने का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 5 से 6 दिनों तक राज्य में मॉनसून के प्रवेश की संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम साफ और शुष्क रहेगा, जबकि तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पहले जो परिस्थितियां झारखंड में मानसून के अनुकूल बन रही थीं, अब वे बदल गई हैं। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र की दिशा बदल जाने से मानसून की चाल धीमी हो गई है।

जून की शुरुआत में पड़ेगी तेज गर्मी, फिर मिलेगी राहत
मौसम विभाग का अनुमान है कि जून के पहले सप्ताह में राज्य में भीषण गर्मी पड़ सकती है। हालांकि, इसके बाद अच्छी बारिश के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल मानसून ने ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम और सिक्किम जैसे राज्यों में दस्तक दे दी है। अब यह पश्चिम बंगाल और बिहार होते हुए झारखंड की ओर बढ़ेगा। हालांकि, राज्यवासियों को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे दिन में उमस भरी गर्मी महसूस होगी। हालांकि, संताल परगना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 

कहां कितनी गर्मी
मेदिनीनगर: 36.0 डिग्री (राज्य में सबसे गर्म)
चाईबासा: 35.8 डिग्री
पाकुड़: 35.5 डिग्री
रांची: 33.8 डिग्री
जमशेदपुर: 33.8 डिग्री

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कलाकृति हाट की शुरुआत, लोककला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

रांची: झारखंड की लोककला, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने...