झारखंडब्रेकिंग

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, बहन के ससुराल से लौट रहे थे

Share
Share
Khabar365news

गढ़वा : गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की जान चली गई, जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रात लगभग 11 बजे डंडई मुख्य सड़क पर स्थित बाना गांव के पास हुआ। तीनों भाई अपनी बहन के घर आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान गोंदा गांव निवासी अच्छे लाल विश्वकर्मा के पुत्रों के रूप में हुई है। सबसे छोटे भाई पंकज विश्वकर्मा (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंझले भाई विवेकानंद विश्वकर्मा (35 वर्ष) ने इलाज के दौरान डाल्टनगंज सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। सबसे बड़े भाई अंबिका विश्वकर्मा (40 वर्ष) को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है; उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों भाई एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे, तभी बाना गांव में डीलर धर्मेंद्र चंद्रवंशी के घर के सामने विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों भाई सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना करने वाली कार डंडई निवासी उदय विश्वकर्मा के नाम पर है और यह मेराल की ओर से आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि कार में शराब की बोतलें पाई गईं, जिससे आशंका है कि चालक नशे की हालत में था।

घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपित चालक की जल्द गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। कार मालिक की पहचान हो चुकी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...