Home GIRIDIH बराकर नदी में डूबा किशोर, शव दो घंटे की खोजबीन के बाद मिला
GIRIDIHझारखंड

बराकर नदी में डूबा किशोर, शव दो घंटे की खोजबीन के बाद मिला

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह के सरिया प्रखंड के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल राजदह धाम में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सरिया निवासी 16 वर्षीय शेखर मोदी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शेखर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ उत्तरवाहिनी बराकर नदी नहाने गया था। अधिक पानी मे जाने के कारण शेखर की मौत हो गई। वहीं अन्य दोस्त किसी तरह बाहर निकले। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन घटनास्थल पहुंचे और अन्य लोगों की मदद से शव को ढूंढने का प्रयास किया परन्तु शव नहीं मिला। 

वहीं राजदाह धाम समिति के सदस्यों ने गहरे पानी में उतरकर लगभग 2 घन्टे तक काफी खोजबीन करने के बाद युवकों की मदद से शेखर का शव को निकाला गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मृतक  अपने मित्रों के साथ नहाने गया था । वहीं घटना की सूचना पर सरिया पुलिस राजदह पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...