झारखंड

सेवा की मिसाल बनीं माता मेरी बेर्नादेत्त प्रसाद किस्पोट्टा: 64वीं पुण्यतिथि पर तीर्थयात्रा और पुस्तक विमोचन

Share
Share
Khabar365news

मांडर के सरगांव में र्ईश सेविका माता मेरी बेर्नादेत्त प्रसाद किस्पोट्टा की 64 वीं पुण्य तिथि मनाई गई। इस कार्यक्रम में कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई। रांची महाधर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष विनसेंट आइंद इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर माता मेरी बेर्नादेत्त प्रसाद किस्पोट्टा के जीवनकाल और सेवा पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि माता मेरी बेर्नादेत्त प्रसाद किस्पोट्टा का जीवन समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा। आज जुबली वर्ष पर तीर्थ यात्रा के तौर पर उनके जीवनकाल को याद किया जा रहा है। हकीकत ये है कि हम सभी इस यात्रा में एक यात्री की तरह है जिसका समय निर्धारित है। हर एक इंसान को खुद के जीवन को एक उद्देश्य के साथ जीने और खुद को ढालना जरूरी है जैसा की माता मेरी बेर्नादेत्त प्रसाद किस्पोट्टा ने खुद को ढाला।


मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सेवा की राह को चुनना आसान नहीं है, बल्कि बहुत कठिन है। इसके बावजूद उन्होंने इसी राह को चुना और शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा का आदर्श बन कर स्थापित हुई। आधुनिकीकरण के इस दौर में अपने लक्ष्य से भटकने के बजाय आज की पीढ़ी को अपने पुरखों व पूर्वजों के इतिहास को समझने के साथ उसे आगे बढ़ाने की जरूरत है।  संत अन्ना की बहनें इस दिशा में अच्छा काम कर रहीं हैं। इस कार्यक्रम में सी लिली ग्रेस, फादर अजित खेस, सुजाता कुजूर , अनिमा डांग सहित स्थानीय मुखिया मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड T-20 प्रीमियर लीग: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Khabar365newsझारखंड क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल टी-20 प्रीमियर लीग का...