Hazaribaghझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग के केरेडारी में उग्रवादियों ने मचाया उत्पात, दो वाहन जलाए; अंधाधुंध फायरिंग भी की

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग पगार ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत केरेडारी में रविवार, 1 जून की रात लगभग 8 बजे प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सदस्यों ने हिंसक वारदात को अंजाम दिया। संगठन से जुड़े उग्रवादियों ने केडी कोल परियोजना में कार्यरत बीजीआर कंपनी के दो स्कैनिया वाहनों को निशाना बनाकर पहले उन पर अंधाधुंध फायरिंग की और फिर आग के हवाले कर दिया। इस गोलीबारी की घटना में एक युवक के घायल होने की सूचना मिली है। आग लगने से दोनों वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पगार ओपी प्रभारी विक्की ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर छानबीन प्रारंभ की।

घटनास्थल से टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर “कौशल जी” के नाम से एक पत्र भी बरामद किया गया है, जिसमें एनटीपीसी, सीसीएल, एलएंडटी सहित डीओ होल्डर कंपनियों को चेतावनी दी गई है कि वे संगठन से बातचीत किए बिना कोई भी कार्य न प्रारंभ करें। पत्र में यह भी धमकी दी गई है कि यदि निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो भविष्य में इससे भी गंभीर घटनाएं घट सकती हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कंपनियों पर होगी।

थाना प्रभारी विक्की ठाकुर ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नाबालिग की शादी पर प्रशासन का एक्शन, परिवार को चेतावनी

Khabar365newsजामताड़ा में प्रशासन ने एक बाल विवाह को रुकवाया. मामला नारायणपुर प्रखंड...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में बर्थडे पार्टी के शोर पर खूनी विवाद,

Khabar365newsजमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में तेज आवाज में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में आज Blossom Maternity & Child Care Hospital का होगा उद्घाटन

Khabar365newsरांची में Blossom Maternity & Child Care Hospital का उद्घाटन आज यानी...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

AC ब्लास्ट से फ्लैट में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की सूझबूझ से बची जान

Khabar365newsजमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास आवास...