Ranchiझारखंड

ACB की जांच का दायरा दिल्ली और हरियाणा तक पहुंचा, 15 लोगों को समन जारी

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड में चर्चित शराब घोटाले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अब जांच का दायरा राज्य की सीमाओं से बाहर बढ़ा दिया है। जांच के क्रम में अब दिल्ली और हरियाणा तक के विभिन्न व्यक्तियों व संस्थानों को नोटिस भेजा गया है। इस मामले में एसीबी ने झारखंड के एक वर्तमान वरिष्ठ अधिकारी सहित कुल 15 लोगों को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है।
जानकारी के अनुसार एसीबी ने झारखंड के वर्तमान उत्पाद सचिव मनोज कुमार और हाल ही में सेवानिवृत्त हुए तत्कालीन उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश को भी समन भेजा है। इसके साथ ही विभिन्न जोनों में कार्यरत प्लेसमेंट एजेंसियों के सीईओ, निदेशक मंडल के सदस्यों और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को भी नोटिस जारी किया गया है। इन सभी से 8 जून के बाद पूछताछ की जाएगी।

अब तक की जांच में एसीबी ने पूर्व उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे, संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह, और जेएसीबीसीएल (Jharkhand State Beverages Corporation Limited) के दो पूर्व महाप्रबंधक (वित्त) सुधीर कुमार और सुधीर कुमार दास को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा, विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज एंड कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सेक्यूरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के सात निदेशकों को पहले ही नोटिस भेजा जा चुका है। इन कंपनियों के निदेशकों से 3 और 4 जून को एसीबी कार्यालय में पूछताछ की जाएगी। जांच अधिकारी संतोष कुमार द्वारा ए टू जेड इंफ्रा सर्विस (गुड़गांव) के सीईओ अमित इंद्रसेन मित्तल, निदेशक दीपाली मित्तल, मनोज तिवारी, अरुण गौड़, रीतू गोयल, परमात्मा सिंह राठौर, और चेयरपर्सन प्रतिमा खन्ना को समन किया गया है। यह कंपनी झारखंड के धनबाद, सरायकेला-खरसांवा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में मानव संसाधन प्रदाता के रूप में कार्यरत थी।

इसके अतिरिक्त, ईगल हंटर्स सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दक्ष लोहिया, सरोज लोहिया, महाराज सिंह, और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बृह हैरी संधू को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया है। मेसर्स प्राइम वन वर्क फोर्स प्राइवेट लिमिटेड (भोपाल) के निदेशक संजीव जैन और राजीव द्विवेदी को भी समन भेजा गया है। एसीबी की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना है। एजेंसी इस घोटाले से जुड़े प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...