Ranchiझारखंडब्रेकिंग

रांची के मांडर में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत; छह घायल

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग बारात से लौट रहे थे। दुर्घटना में चान्हो थाना क्षेत्र के हूटार गांव निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग हूटार गांव के रहने वाले थे और एक वैवाहिक समारोह से वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोग और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को त्वरित रूप से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन द्वारा घायलों की हरसंभव सहायता की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...