weatherझारखंड

झारखंड में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद संभव, अगले तीन दिन बढ़ेगी गर्मी, बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में सोमवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने फिलहाल व्यापक बारिश की संभावना से इनकार किया है। विभाग का कहना है कि कुछ स्थानीय कारणों से कहीं-कहीं हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है, लेकिन समग्र रूप से वर्षा की संभावना कम है। इस बीच, झारखंड में मानसून की आमद को लेकर समय-सीमा में बदलाव हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पहले यह अनुमान लगाया गया था कि मानसून अपने निर्धारित समय से एक सप्ताह पहले राज्य में प्रवेश कर जाएगा, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अब ऐसा संभव नहीं लग रहा।

उन्होंने कहा कि अगले सात दिनों तक मानसून के प्रवेश की संभावना नहीं है। अब 7 जून के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मानसून राज्य में कब तक पहुंच सकता है। अनुमान है कि मानसून 10 से 12 जून के बीच झारखंड में प्रवेश कर सकता है। विज्ञानियों के अनुसार, राज्य में 12 जून तक मानसून का प्रवेश सामान्य माना जाता है, लेकिन यदि इसमें देरी होती है तो गर्मी बढ़ने की संभावना है। 6 जून से तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अन्य जिलों में भी गर्मी तेज होगी। राज्यभर के आगामी मौसम की बात करें तो अगले 5 दिनों तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। 

3 जून को भी आंशिक बादल और हल्की गर्जना देखने को मिल सकती है।
4 और 5 जून को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में गर्जन वाले बादल बन सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।


6 जून से आसमान साफ रहेगा और गर्मी में और वृद्धि हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, यदि मानसून 10 से 12 जून के बीच राज्य में प्रवेश करता है, तो 15 जून के बाद अच्छी बारिश की संभावना है। सामान्य तौर पर रांची में जून महीने में 197.6 मिमी वर्षा दर्ज की जाती है। लेकिन यदि मानसून देर से पहुंचता है तो बारिश की मात्रा में कमी हो सकती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...

BreakingJharkhandझारखंडपलामूब्रेकिंग

ममेरे भाई-बहन के प्रेम संबंध का दुखद अंत: हत्या के बाद युवक ने दी जान

Khabar365newsपलामू जिले में आपसी प्रेम संबंध में ममेरे भाई ने अपनी बहन...