बिहारब्रेकिंग

झूठी निकली कार लूट की कहानी, पुलिस ने खोला राज

Share
Share
Khabar365news

पूर्वी चंपारण: जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित कुबरा पकड़िया में कार व नगद रूपये लूट होने की घटना झूठी साबित हुई है। जिसके बाद पुलिस झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने वाले पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि गोइठाहां गांव निवासी रविन्द्र प्रसाद ने 19 मई 2025 को थाना में आवेदन दिया था, जिसमें बताया था कि 18 मई की रात तीन लोगों ने हथियार का भय दिखाकर उनकी होंडा डब्लू आर वी गाड़ी लूट ली। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर-05 ए एच 1888 है।

अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने रविवार को बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने विशेष टीम का गठन की। टीम ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन और जांच में लूट की घटना झूठी पाई गई। पुलिस ने रविन्द्र प्रसाद से पूछताछ की जिसमें खुलासा हुआ कि उसने कार लोन सेटलमेंट के लिए झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविन्द्र प्रसाद की होंडा डब्लू आर वी गाड़ी बरामद कर ली है। अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। टीम में अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के अलावे थानाध्यक्ष सर्वेन्द्र कुमार सिन्हा, अपर थानाध्यक्ष मनीष राज, राजीव रंजन, अविनाश कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...

BreakingJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह के पंपों पर लगा ‘पेट्रोल के लिए क्षमा करें’ का बोर्ड

Khabar365newsआज गिरिडीह की जनता जब गाड़ियों में तेल भराने निकली, तो उनका...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...