Home Patna लालू के फैसले के साथ रोहिणी, तेज पर कार्रवाई को बताया वाजिब
Patnaबिहारब्रेकिंग

लालू के फैसले के साथ रोहिणी, तेज पर कार्रवाई को बताया वाजिब

Share
Share

पटना: तेज प्रताप यादव को लेकर हुए विवाद के बीच तेजस्वी यादव ने बहन रोहिणी के लिए अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। गौरतलब है कि लालू यादव ने तेज को पार्टी और परिवार से अलग कर दिया था। ऐसे में लालू यादव के इस एक्शन का उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने समर्थन किया था। ऐसे में तेजस्वी के इस पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। रोहिणी आचार्य को लेकर तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘बहन से बेहतर कोई दोस्त नहीं होता।’ तेजस्वी ने क्यों किया पोस्ट?

तेजस्वी यादव ने ये पोस्ट रोहिणी आचार्य के जन्मदिन के मौके पर किया। उन्होंने लिखा, ‘बहन से बेहतर कोई दोस्त नहीं होता, मेरी सबसे गौरवान्वित बहन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं जिसने मुझे बचपन से संभाला।’ तेजस्वी के इस पोस्ट के क्या हैं मायने; रोहिणी ने तेज के लिए क्या कहा था? तेजस्वी के इस पोस्ट पर लोग तमाम तरह के कयास लगा रहे हैं। क्योंकि रोहिणी आचार्य ने तेज प्रताप के खिलाफ लालू यादव के एक्शन का समर्थन किया था। जब तेज प्रताप को लालू यादव ने पार्टी और परिवार से बाहर निकाला था तो रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था, ‘जो परिवेश , परंपरा , परिवार और परवरिश की मर्यादा का ख्याल रखते हैं , उन पर कभी सवाल नहीं उठते हैं, जो अपना विवेक त्याग कर मर्यादित आचरण व परिवार की प्रतिष्ठा की सीमा को बारम्बार लांघने की गलती – धृष्टता करते हैं, वो खुद को आलोचना का पात्र खुद ही बनाते हैं। हमारे लिए पापा देवतुल्य हैं, परिवार हमारा मंदिर व गौरव और पापा के अथक प्रयासों – संघर्षों से खड़ी की गयी पार्टी व सामाजिक न्याय की अवधारणा हमारी पूजा। इन तीनों की प्रतिष्ठा पर किसी की वजह से कोई आंच आए, ये हमें कदापि स्वीकार्य नहीं।’

लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया था गौरतलब है कि लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था, ‘निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद।’

तेज प्रताप यादव को लेकर क्या था विवाद? तेज प्रताप यादव एक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण विवादों में घिर गए। उनके सोशल मीडिया अकाउंट से अनुष्का यादव नामक महिला के साथ 12 साल पुराने रिश्ते का खुलासा करने वाली एक पोस्ट और तस्वीर शेयर की गई। इस पोस्ट ने लालू परिवार को चर्चा में ला दिया। हालांकि बाद में तेज प्रताप ने दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हुआ था और तस्वीरें AI-जनरेटेड थीं। इसके बाद लालू प्रसाद यादव ने 25 मई 2025 को तेज प्रताप को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और परिवार से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

रांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...