BreakingCrimeJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

टीएसपीसी का शीर्ष नक्सली सुमित लहरी अपने सहयोगी संग गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

बुढ़मू पुलिस को फिर मिली सफलता

बुढ़मू थाना क्षेत्र के बिंजा
गांव से दोनों नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार

बुढ़मू : पुलिस ने बीती रात्रि छापामारी कर टीएसपीसी दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है,गिरफ्तार नक्सली में सुमित लहरी (हिन्देगीर थाना केरेडारी हजारीबाग) व अभिमन्यु सिंह उर्फ़ मनु (बिंजा थाना बुढ़मू जिला रांची है) जो टीएसपीसी संगठन का सक्रिय सदस्य है, दोनों के पास से तीन देशी कट्टा, दो जिंदा गोली सहित नक्सली पर्चा पुलिस ने बरामद किया है ।, मामले पर थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया की उक्त दोनों नक्सली पिछले दो वर्षो से क्षेत्र में सक्रिय थे, और उत्तरी जोन के नक्सली कमाण्डार दिवाकर गंझु उर्फ़ प्रताप जी दस्ते का मुख्य सहयोगी थे, दिवाकर गंझु से मिलकर बुढ़मू, खलारी, पतरातू, हजारीबाग बड़का गांव, केरडारी, पिपरवार थाना क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रो में कई नक्सली घटनाओ को अंजाम दे चुके है. ज़ोनल कमाण्डार दिवाकर गंझु की गिरफ्तारी के बाद खुलासे में प्रमुखता से दोनों का नाम सामने आया था। और तब से ही पुलिस को इन दोनों को सरगर्मी से तलाश कर रही थी.
और इसी क्रम मे पुलिस को बीती रात्रि सुचना मिली थी सुमित लहरी अपने एक सहयोगी के साथ बिंजा गांव मे छुपा हुआ है. डीएसपी रामनारायण चौधरी व थाना प्रभारी रितेश कुमार के नेतृत्व मे टीम का गठन कर पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया और मौक़े से दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के समक्ष दिए बयान मे दोनों ने कई नक्सली वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है. वहीं दोनों ने बिंजा छापर के कई अन्य सहयोगियों के बारे मे भी खुलासे किए है. जिसपर पुलिस उक्त सबो की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चला रही है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

17 साल से ANO नहीं, छह माह से NCC यूनिट निलंबित

Khabar365newsपीपीके कॉलेज की 7/3 कंपनी पर बंद होने का खतरा, रक्षा राज्य...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंगरांची

पाकुड़ होटल में ठहरे मालदा जिला परिषद के 24 सदस्य, बंगाल पुलिस पहुंची तो विवाद

Khabar365newsपाकुड़। पाकुड़ के एक होटल में पश्चिम बंगाल के मालदा जिला परिषद...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में युवक पर कैंची से हमला, जेल से छूटे आरोपी पर आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक युवक पर कैंची से हमला किए जाने का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

वियतनाम हादसे में जान गंवाने वाले राजा-विनय का पार्थिव शरीर आज झारखंड पहुंचेगा

Khabar365newsझारखंड। वियतनाम में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के...