Polticalझारखंडब्रेकिंग

राहुल गांधी ने चाईबासा कोर्ट के गैर-जमानती वारंट को हाईकोर्ट में दी चुनौती

Share
Share
Khabar365news

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चाईबासा कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट को रद्द कराने के लिए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। उनके अधिवक्ता दीपांकर के अनुसार, यह याचिका 29 मई को दायर की गई थी। चाईबासा की विशेष अदालत ने राहुल गांधी को 26 जून को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया था। हालांकि, इसी मामले में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट (CRPC 205) को लेकर पहले ही हाईकोर्ट में एक याचिका लंबित है। याचिकाकर्ता पक्ष का कहना है कि उस याचिका पर विचार किए बिना ही निचली अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया, जो प्रक्रिया के विरुद्ध है।

राहुल गांधी की ओर से दायर ताजा याचिका में इसी आधार पर गैर-जमानती वारंट रद्द करने की मांग की गई है। अधिवक्ता ने बताया कि हाईकोर्ट में वर्तमान में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है, लेकिन याचिका की जल्द सुनवाई के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी के खिलाफ चाईबासा कोर्ट में दो और रांची में एक मामला विचाराधीन है। यह मामला उनके द्वारा 28 मार्च 2018 को कांग्रेस के अधिवेशन में भाजपा के खिलाफ दिए गए एक बयान से जुड़ा है, जिसमें भाजपा नेता प्रताप कुमार ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था

पूर्व में हाईकोर्ट के आदेश पर यह मामला रांची स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत में स्थानांतरित किया गया था, लेकिन बाद में इसे फिर से चाईबासा की विशेष अदालत में भेजा गया। समन मिलने के बावजूद राहुल गांधी ने कोर्ट में उपस्थित नहीं होने के कारण, पहले जमानतीय वारंट और फिर गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। राहुल गांधी की ओर से व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की मांग को निचली अदालत ने खारिज कर दिया, जिसके बाद उन्होंने अब हाईकोर्ट का रुख किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...