jamshedpurब्रेकिंग

प्रतिभाओं का सम्मान कर ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ने किया सराहनीय कार्य: अमरप्रीत सिंह काले

Share
Share
Khabar365news

बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन द्वारा आईसीएसई व सीबीएसई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 43 विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रतिभा को पहचान देना और उसका सम्मान करना न केवल बच्चों का मनोबल बढ़ाता है, बल्कि उन्हें समाज के प्रति उत्तरदायी और प्रेरित नागरिक भी बनाता है। यह कार्यक्रम युवाओं को उड़ान देने वाला है।

इस अवसर पर आधुनिक पॉवर के वाइस प्रेसिडेंट राजेश शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतियोगिता किसी और से नहीं, स्वयं से होनी चाहिए। जिस दिन वो खुद को जीतना सीख जाएंगे, उस दिन पूरी दुनिया उनके कदमों में होगी। फेडरेशन अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि बच्चों को सम्मानित करते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो स्वयं को सम्मानित कर रहे हों। यही तो सच्चा सामाजिक संतुलन है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अमरप्रीत सिंह काले व राजेश शर्मा को फेडरेशन द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभाशाली छात्रों को अमरप्रीत सिंह काले, राजेश शर्मा, बृज भूषण सिंह और सतनाम सिंह गंभीर द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सोनारी गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष तारा सिंह, टूईलाडूंगरी गुरुद्वारा के रणजीत सिंह, अवतार सिंह, मनजीत सिंह गिल, दिलबाग सिंह, महिंदर सिंह भुई, इंद्रपाल सिंह भाटिया, मनदीप सिंह शैंकी, अमरजीत सिंह, मनमीत लूथरा, परविंदर सिंह भाटिया, मनवीर सिंह कंग, नानक सिंह, राघवेंद्र सिंह, रुपेश शर्मा, जोगिंदर सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...