झारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : अतिक्रमण पर शिकंजा, टावर चौक से जेबीसी तक करवाया रोड क्लियर, दुकानदारों ने किया सड़क जाम

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा : अतिक्रमणकारियों पर सोमवार को जिला प्रशासन का शिकंजा कस गया। इस दौरान प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण मुक्त कर सड़क को खाली करवाने का काम किया है। पूरे अभियान का नेतृत्व नगर पंचायत पदाधिकारी दानिश हुसैन कर रहे थे। बता दे की बीते दिनों टावर चौक से स्टेशन के बीच जेबीसी स्कूल के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से विद्यालय के प्राचार्य सुशील मरांडी का निधन हो गया था। उसके बाद से जिला प्रशासन ने इस रोड को क्लियर करने का आदेश दिया था।

दो-चार दिनों तक प्रशासन के आदेश का अनुपालन हुआ लेकिन उसके बाद मछली, फल इत्यादि की दुकान फिर से सजने लगी। प्रशासन द्वारा अल्टीमेटम दिए जाने के बाद भी जब अतिक्रमणकारियों पर कोई असर नहीं हुआ। तो सोमवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने सख्त रवैया अपनाया और स्थानीय थाना की मदद से रोड को अतिक्रमण मुक्त करवाया। इस दौरान टावर चौक से मुख्य बाजार की ओर जाने वाली फुटपाथ पर जो भी पक्का स्ट्रक्चर बना हुआ था उस सबको बुलडोजर से ध्वस्त करवा दिया गया। इस दौरान जामताड़ा सीओ अबिश्वर मुर्मू भी मौजूद थे। 

वही कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि फुटपाथ स्ट्रीट वेंडरों के लिए है ना की स्थाई दुकान लगाने के लिए। उन्होंने कहा कि जो भी स्ट्रीट वेंडर है वह अपनी दुकान लेकर आए और दुकानदारी करके सड़क को खाली कर दें। इस दौरान उन्हें कचरा निस्तारण की व्यवस्था भी स्वयं करनी होगी। लेकिन फुटपाथ पर पक्का स्ट्रक्चर का दुकान नहीं लगाने दिया जाएगा। इन लोगों को पहले भी अल्टीमेटम दिया गया था। बावजूद इन लोगों ने प्रशासन के आदेश की अवहेलना की। जिसके वजह से कड़े कदम उठाने पर रहे हैं।

शाम में दुकानदार ने किया रोड जाम
दिन भर चली शहर में कार्रवाई के विरोध में शाम 4:00 बजे करीब दुकानदारों ने टावर चौक पर जाम लगा दी इस दौरान नगर पंचायत के कार्यपालिका अधिकारी की गाड़ी को रोककर जमकर विरोध प्रदर्शन किया फुटपाथ दुकानदारों ने वोट के दोनों तरफ ठेला पास लगाकर नगर पंचायत का विरोध किया जाम को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है जम के चलते पूरे शहर में 4:00 बजे के बाद जाम की स्थिति उत्पन्न रही शहर के चौक टावर चौक जाम रहने कारण पूरे शहर में जाम उत्पन्न हो गई। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...

BreakingJharkhandझारखंडपलामूब्रेकिंग

ममेरे भाई-बहन के प्रेम संबंध का दुखद अंत: हत्या के बाद युवक ने दी जान

Khabar365newsपलामू जिले में आपसी प्रेम संबंध में ममेरे भाई ने अपनी बहन...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह हादसा: युवक की मौत पर बवाल, सड़क जाम

Khabar365newsगिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के कोल्डीहा में बीते शुक्रवार को हुए सड़क...