झारखंडब्रेकिंग

बोकारो : झिरकी बस्ती में भूमिगत आग फैलने का खतरा, मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने CCL को लिखा पत्र

Share
Share
Khabar365news

बोकारो कथारा कोलियरी के 3 नंबर खदान से हो रहे खनन कार्य को लेकर झिरकी बस्ती में एक बार फिर भूमिगत आग और सतही आग के गंभीर खतरे ने दस्तक दी है। इस मुद्दे पर राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर चिंता जताई है।
मंत्री ने अपने पत्र में बताया कि उन्हें ग्रामपंचायत झिरकी, पोस्ट-कथारा, प्रखण्ड-गोमिया के मो० सज्जाद अंसारी समेत अन्य स्थानीय नागरिकों की ओर से एक परिवाद प्राप्त हुआ है। इस परिवाद में आरोप लगाया गया है कि सीसीएल और इससे जुड़ी आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा खनन कार्य के दौरान निकलने वाले ओवरबर्डन (पत्थर और अपशिष्ट) को झिरकी बस्ती के पास डंप किया जा रहा है, जो पहले से ही भूमिगत आग की चपेट में है।

इस पत्र की प्रतिलिपि बोकारो के उपायुक्त और बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी को भी भेजी गई है ताकि स्थानीय प्रशासन इस दिशा में तत्काल संज्ञान ले सके। इस पूरे मामले ने झिरकी बस्ती के निवासियों के बीच फिर से चिंता की लहर दौड़ा दी है और अब प्रशासन और सीसीएल की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में आयुष हत्याकांड का खुलासा, मां-ममेरे भाई पर हत्या का आरोप

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 14 साल...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में यूट्यूबर के स्टूडियो में लगी आग, 10 लाख से अधिक का नुकसान; परिवार सुरक्षित

Khabar365newsगढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंईयां सम्मान योजना: रुके हुए भुगतान फिर से भेजने की तैयारी

Khabar365newsमुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत शुरू में कई लाभुकों को राशि...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

विपरीत दिशा से आई अनियंत्रित कार ने पांच को कुचला, चालक गिरफ्तार

Khabar365newsगिरिडीह जिले में 12 फरवरी को विभिन्न कर्मचारी और श्रमिक संगठनों के...