Home झारखंड सचिवालय सेवा संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मुख्य सचिव से की शिष्टाचार भेंट
झारखंडब्रेकिंग

सचिवालय सेवा संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मुख्य सचिव से की शिष्टाचार भेंट

Share
Share
Khabar365news

रांची झारखंड सचिवालय सेवा संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने आज संघ के अध्यक्ष रितेश कुमार के नेतृत्व में राज्य की मुख्य सचिव से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और उनके आगामी कार्यकाल हेतु सफलता की कामना की। शिष्टाचार भेंट के दौरान संघ के महासचिव राजेश कुमार सहित संघ के अन्य पदाधिकारीगण—प्रदीप कुमार पासवान, धर्मेंद्र कुमार, शशिकांत गोप, अनिल सरदार, मुकेश कुमार, चंद्रदीप एक्का, अवध कुमार भगत, वैद्यनाथ मुर्मू, विवेक कुमार नायक, रजनीश कुमार शुक्ला एवं सोनी कुमारी—भी उपस्थित थे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सचिवालय कर्मियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। संघ की ओर से यह विश्वास व्यक्त किया गया कि सचिवालय सेवा के विकास एवं पदाधिकारियों के हितों की रक्षा हेतु प्रशासन और संघ मिलकर सकारात्मक दिशा में कार्य करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...