झारखंडब्रेकिंग

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जारी की हवलदार स्तर के 3839 कर्मियों की प्रोविजनल वरीयता सूची

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर के 3839 हवलदार स्तर के पुलिस कर्मियों की एक औपबंधिक (प्रोविजनल) वरीयता सूची जारी की है। यह सूची पदोन्नति प्रक्रिया तथा सेवा से संबंधित मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है।

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और बटालियन प्रमुखों को इस सूची के संदर्भ में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि प्रत्येक जिले या इकाई में पदस्थापित सामान्य हवलदार श्रेणी के कर्मियों की सेवा पुस्तिका और अन्य अभिलेखों का इस सूची से सावधानीपूर्वक मिलान किया जाए।

यदि मिलान के दौरान किसी कर्मी का नाम सूची में नया हो, या उसके समक्ष जन्म तिथि, नियुक्ति तिथि अथवा अन्य आवश्यक विवरण अधूरे या त्रुटिपूर्ण दिखाई दें, तो ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारी को स्पष्ट मंतव्य (opinion) और प्रतिवेदन (report) सहित तत्काल पुलिस मुख्यालय को सूचित करना होगा। मुख्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी कर्मी द्वारा प्रकाशित वरीयता सूची के संदर्भ में कोई आपत्ति या अभ्यावेदन (representation) प्रस्तुत किया जाता है, तो उस पर भी नियमानुसार विचार कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...

BreakingJharkhandझारखंड

जाति जनगणना पर विपक्ष में दरार? कांग्रेस मुखर,

Khabar365newsनई दिल्ली। जाति जनगणना के मुद्दे पर विपक्षी दलों के बीच अलग-अलग...