JharkhandpatratupatratuRamgarh

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीवीयूएनएल, पतरातू में वृक्षारोपण एवं प्रभात फेरी का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पतरातू विद्युत उत्पादक निगम लिमिटेड (PVUNL) में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर वृक्षारोपण एवं प्रभात फेरी का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई जिसमें पीवीयूएनएल के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं GEM की प्रतिभागी बालिकाएं शामिल हुईं।

इस अवसर पर श्री आर.के. सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पीवीयूएनएल ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। श्रीमती रीता सिंह अध्यक्ष स्वर्णरेखा महिला समिति ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपना संकल्प व्यक्त किया।

श्री मनीष खेतराल, महाप्रबंधक (ओ एंड एम), श्री जियाउर रहमान, प्रमुख मानव संसाधन, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कई औषधीय एवं छायादार वृक्ष लगाए गए।

कार्यक्रम में बालिका सशक्तिकरण मिशन (GEM) की प्रतिभागियों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष रूप से जीवंत बना दिया। पीवीयूएनएल परिवार द्वारा किया गया यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अंबा का लगा जनता दरबार, प्रत्येक शनिवार को लगाया जाएगा जनता दरबार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु आज फिर से पीटीपीएस स्थित पूर्व...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...