JharkhandpatratupatratuRamgarh

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीवीयूएनएल, पतरातू में आयोजित हुआ कवि सम्मेलन

Share
Share
Khabar365news

पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जहां एक ओर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था, वहीं दूसरी ओर मनोरंजन के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को भी प्रस्तुत करना रहा।

इस अवसर पर प्रसिद्ध राष्ट्रीय हास्य कवि डॉ. निवेदिता शर्मा, दीपक दनादन (भोपाल), और डॉ. अनिल बाजपेई की शानदार जोड़ी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को खूब हँसाया और सोचने पर भी मजबूर किया। हास्य और व्यंग्य से भरपूर इस संध्या में पर्यावरण, सामाजिक विसंगतियों और आम जीवन से जुड़े मुद्दों को सशक्त शब्दों में प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती रीता सिंह, महाप्रबंधक (ओ एंड एम) श्री मनीष खेतरपाल, मानव संसाधन प्रमुख श्री जियाउर रहमान समेत पीवीयूएनएल के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कवि सम्मेलन ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय को जनमानस तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम भी सिद्ध हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री शिल्पी ने CM डीके शिवकुमार को बांधी राखी,

Khabar365newsबेंगलुरु। रक्षाबंधन के मौके पर मंत्री शिल्पी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

MMDR बिल के खिलाफ सड़क से संसद तक लड़ेंगे

Khabar365newsरांची। कांवरिया सेवा शिविर के समापन समारोह में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एक जिम्मेदार कॉरपोरेट संस्था के रूप...