झारखंडब्रेकिंग

लातेहार में सड़क किनारे खड़ी ननद-भाभी को पिकअप ने कुचला, मौके पर ही मौत

Share
Share
Khabar365news

लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के आराहंस गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक तोज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़ी 2 महिलाओं को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक महिलाओं की पहचान पुष्पा एक्का और सुष्मा एक्का के रूप में हुई है, जो आपस में ननद-भाभी थीं। 

दोनों महिलाएं साप्ताहिक बाजार जाने के लिए घर से निकली थीं। वे सड़क किनारे खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थीं और आपस में बातें कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नेतरहाट-महुआडांड़ मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक सिंह और महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। 

ग्रामीणों ने मांग की कि मृतक महिलाओं के परिवार को तुरंत मुआवजा और किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इसके अलावा उन्होंने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की गति पर रोक लगाने की भी मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि एक तीसरी महिला भी दोनों के साथ बाजार जा रही थी, लेकिन वह थोड़ी पीछे थी। तभी यह हादसा हुआ और एक ही परिवरा की बेटी और बहू की जान चली गयी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर जा रही है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...