Home Breaking CUJ में खराब भोजन और बढ़े मेस शुल्क के खिलाफ प्रदर्शन,
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CUJ में खराब भोजन और बढ़े मेस शुल्क के खिलाफ प्रदर्शन,

Share
Share

रांची। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) में मेस की व्यवस्था और शुल्क बढ़ोतरी को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्रों ने खराब भोजन और बढ़े हुए मेस शुल्क के खिलाफ आवाज उठाई है। विरोध के तहत दो छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

छात्रों का आरोप है कि मेस में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है, जबकि इसके बावजूद मेस शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता सुधारने और शुल्क को लेकर स्पष्ट व्यवस्था बनाने की मांग की है।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि उन्हें मेस की समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं हुआ। इसके बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाया।

दो छात्रों के भूख हड़ताल पर बैठने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। छात्रों ने मांग की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी समस्याओं पर तत्काल संज्ञान ले और मेस व्यवस्था में सुधार करे।

वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों की मांगों और मेस व्यवस्था को लेकर बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किए जाने की बात कही जा रही है।

छात्रों का कहना है कि जब तक भोजन की गुणवत्ता और मेस शुल्क से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

फिलहाल CUJ परिसर में छात्रों का प्रदर्शन जारी है और प्रशासन की ओर से मामले को सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRanchi

खेलगांव में 9 हजार करोड़ की 1,650 योजनाओं की सौगात, समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन एवं सरकार के द्वितीय वर्षगांठ...

JharkhandRanchi

एक दिसंबर को राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य तैयारी।

राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासनिक सक्रियता तेज। शहीद वीर बुली महतो...

DelhiJharkhand

दिल्ली युवा संसद में जेवीएम श्यामली की दो छात्राओं ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व

जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम), श्यामली की कक्षा ग्यारहवीं की दो छात्राओं—रश्मिता रॉय...

EducationJharkhandRanchi

बाल विवाह बच्चों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन: डालसा

डालसा टीम ने “बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, जागरूकता एवं शिकायत निवारण तंत्र...