Home झारखंड मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चान्हो प्रखंड में दी योजनाओं की सौगात
झारखंडब्रेकिंग

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चान्हो प्रखंड में दी योजनाओं की सौगात

Share
Share

मांडर की विधायक और राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रविवार को चान्हो प्रखंड में 4 आंगनबाड़ी केंद्र और एक PCC सड़क का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसमें जन प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र का उद्देश्य बच्चों का पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक विकास करना है। उन्होंने कहा कि गांव के बच्चे पढ़ेंगे, तभी आगे बढ़ेंगे। इसके लिए उन्होंने युवाओं को मोबाइल फोन से तौबा और किताबों से दोस्ती करने की अपील की। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सड़क को हमेशा से ही विकास का पैमाना माना गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के माध्यम से प्रस्तावित योजनाओं को पूरा करने की वे हर संभव प्रयास करती हैं और आगे भी करती रहेंगी।


इस मौके पर चान्हो के बीडीओ, सीडीपीओ, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इस्तियाक अंसारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कलाकृति हाट की शुरुआत, लोककला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

रांची: झारखंड की लोककला, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने...